ONGC Share Target Price 2025: टारगेट प्राइस 2030 तक कितना बढ़ेगा?

ONGC यानि कि Oil and Natural Gas Corporation भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनियों में से एक है। हाल ही में तिमाही रिजल्ट  में ONGC के तिमाही नतीजे बहुत कमजोर आये हैं, जिसके बाद मार्किट में हड़कंप मंच गया है। जो भी इसमें निवेशित है या निवेश करने की सोच रहा था उस की नजर इस स्टॉक पर है। चलिए जानते हैं इस शेयर के फंडामेंटल और भविष्य का अनुमानित टारगेट प्राइस।

2. ONGC का बिज़नेस क्या है?

ONGC भारत की जानी मानी सरकारी कम्पनियों में महारत्न कंपनी है, जिसका कारोबार कुछ इस तरह है, यह कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन और वितरण का काम करती है। इसका बिज़नेस मॉडल एकदम अलग है, यह upstream सेक्टर पर कार्य है, सीधे शब्दों में कहें तो यह जमीन और समुद्र में तेल-गैस की खुदाई करती है और निकालने के बाद रिफाइनरियों को सप्लाई करती है। कंपनी के पास भारत में कई बड़े तेल क्षेत्रों का काम चल है और ONGC भारत की कुल गैस और ऑयल जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा देने में अपना योगदान देती है। इसके इलावा यह अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिव है, जिससे इसकी कुल कमाई को और ग्रोथ को कुछ प्रतिशत ग्लोबल सपोर्ट मिलता है।

3. Recent News या Trigger Point

हाल ही में ONGC कंपनी केमार्च तिमाही (Q4 FY25) का Result आया है, जिसमें इसका Net Profit 20% गिरकर ₹8,856 करोड़ रह गया। यही कारण है, जिस से निवेशकों में हड़कंप मचा है। Net Profit गिरने के पीछे मुख्य वजह थी कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और exploration खर्चों में बहुत ज्यादा वृद्धि होना। इसके ONGC ने ₹19 करोड़ का छोटा सा नया ऑर्डर Aakash Exploration नाम की छोटी कंपनी को दिया था, जिससे यह स्टॉक सुर्खियों में आ गया थ। वहीं इसे कैच मार्किट Expert बड़ी फर्मो जैसे CLSA और Jefferies ने इसे short term के लिए “Outperform” करने की रेटिंग दी है, जिससे निवेशकों का भरोसा बरकरार है।

4. Financial Performance (2020 – 2024)

पिछले बीते पांच वर्षों में ONGC की वित्तीय स्थिति में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिले है।

बात करे 2020 कोरोना काल वाले साल में कंपनी को ₹13,500 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था,

जबकि 2022 में इसमे अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली थी,  यह बढ़कर ₹40,000 करोड़ तक पहुंचा था।

पर इसके बाद 2023 में यह शुद्ध लाभ ₹36,000 करोड़ रहा।

और वित्त वर्ष 2024 में यह ₹35,610 करोड़ दर्ज किया।
अगर इसके EPS की बात करे तो यह भी 2020 में ₹10.3 से बढ़कर 2024 में ₹28.7 तक पहुँचा था।

कंपनी का Revenue भी 2020 में ₹1.1 लाख करोड़ से बढ़कर 2024 में ₹1.7 लाख करोड़ हो गया।
हालांकि, हाल ही में आये तिमाही नतीजे काफी दबाव में हैं, लेकिन अगर लंबी अवधि की बात करे तो कंपनी की कमाई स्थिर रही है।

5. Fundamentals & Balance Sheet

ONGC की बैलेंस शीट देखे तो यह काफी मजबूत मानी जाती है। कंपनी का Debt-to-Equity रेशियो यानी कि कर्ज लगभग 0.4 है, जो सरकारी कंपनियों में काफी बेहतर है। Return on Equity (ROE) की बात करे तो यह लगभग 12% है और PE रेशियो फिलहाल 8.3x के आसपास ही है, जो वैल्यू निवेशकों को अपनी और आकर्षित करता है। Promoter Holding की बात करे तो सरकार के पास होल्डिंग 58.9% है, जबकि FII और DII की हिस्सेदारी भी अभी तक स्थिर ही बनी हुई है। कंपनी ने FY25 में अपने निवेशकों को ₹12.25 प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया है, जिससे यह डिविडेंड-कमाई चाहने वालों के लिए भी उपयुक्त स्टॉक बनता है।

6. Future Outlook & Growth Potential

ONGC का भविष्य के बारे में ज्यादा कुछ नही बता सकते है क्योंकि यह ONGC के नए गैस प्रोजेक्ट्स, खासकर KG-98/2 ब्लॉक के उत्पादन पर निर्भर करेगा। अगर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें $80 से ऊपर बनी रहती हैं तो आने वाले समय मे मुनाफे में बढ़ोतरी होना संभावित है। इसके अलावा, भारत में ऊर्जा की धीरे-धीरे बढ़ती हुई मांग और आत्मनिर्भर भारत के तहत घरेलू उत्पादन को बढ़ावा ONGC को काफी ज्यादा सपोर्ट देगा। कंपनी नई ग्रीन और क्लीन ऊर्जा में भी धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रही है, जिससे Long Term में अच्छा diversification मिल सकता है। एनालिस्ट्स और Experts को उम्मीद है कि आने वाले 3 से 5 वर्षों में कंपनी की कमाई फिर से नई गति पकड़ सकती है।

7. Target Price (with Years)

2026: ₹270 – ₹290 (कंपनी की कमाई में स्थिरता और डिविडेंड सपोर्ट के साथ हल्की तेजी आ सकती है)

2027: ₹310 – ₹330 (कंपनी के नई गैस प्रोजेक्ट्स से आय बढ़ने की उम्मीद है)

2028: ₹350 – ₹370 (आने वाले समय मे अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर रहीं तो रिटर्न बेहतर होंगे)

2029: ₹380 – ₹400 (केजी बेसिन से उत्पादन जोरो से बढ़ेगा और कंपनी की ग्रोथ भी संभावित है)

2030: ₹420 – ₹450 (Long Term investors के लिए ₹450 एक अच्छा लक्ष्य है)

₹100 से कम वाले शेयर 2030: सस्ते दाम, जबरदस्त कमाई वाले टॉप स्टॉक्स – Stocks under ₹100

 

8. Risk Factors

हर कारोबार का कोई न कोई रिस्क जरूर हकत है। ONGC के सामने भी इस तरह के कई जोखिम हैं। सबसे पहले रिस्क की बात करे तो अगर आने वाले समय मे अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आती है तो इसका असर कंपनी की कमाई पर सीधा पड़ेगा। दूसरा बड़ा negative पॉइंट यह है कि सरकारी नियंत्रण और सब्सिडी की व्यवस्था के कारण कभी-कभी इसका मार्जिन प्रभावित हो सकता है। तीसरा कारण, ESG और ग्रीन एनर्जी की बढ़ती हुई मांग के कारण फॉसिल फ्यूल कंपनियों के लिए लॉन्ग टर्म ग्रोथ करने में एक चुनौती की तरह साबित हो सकता है। साथ ही अगर गैस ब्लॉक्स से उत्पादन में देरी या तकनीकी अड़चन आती है तो यह निवेशकों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

NSDL Target Price 2025: टारगेट प्राइस, फाइनेंशियल ग्रोथ और निवेश सुझाव हिंदी में

 

9. Conclusion (Should You Buy?)

ONGC अपने स्थिर और डिविडेंड देने के कारण काफी जानी जाती है। अभी के टाइम में इसका वैल्यूएशन काफी आकर्षक है और Longterm निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, जोखिमों को ध्यान में रखते हुए निवेश का रास्ता ढूढ़ना भी जरूरी है।

10. Disclaimer

यह Post केवल शैक्षिक और सूचना उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी प्रकार का निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम से भरा होता है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

Scroll to Top